Bokaro News : बोकारो में चार दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

Bokaro News : चास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाहर हॉल में लगा है पुस्तक मेला

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर चास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाहर हॉल में चार दिवसीय बोकारो पुस्तक मेले का उद्घाटन नगर निगम के मेयर भोलू पासवान व डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. साहित्य, शिक्षा और समाज से जुड़े कई गणमान्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. मेयर भोलू पासवान ने कहा : पुस्तकों के आगे झुकेंगे तो किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने किताबों को जीवन का सबसे सच्चा मित्र बताया. डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने कहा : किताबें शब्द ज्ञान को समृद्ध करती हैं और बेहतर अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती हैं. सुप्रसिद्ध साहित्यकार पल्लवी प्रसाद, जीजीएसइएसटीसी के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जारुहार, केजीबीआरवी की वार्डन सहित कई शिक्षाविद व साहित्यकार उपस्थित रहे. समय इंडिया, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण व मेला संयोजक वीरेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया. पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >