Bokaro news : बेरमो विधायक ने किया 1.32 करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास

Bokaro news : जनता से जो भी वादा किया है, उसे पूरा करेंगे : जयमंगल

Bokaro news : फुसरो. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को अपनी अनुशंसा की लगभग 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो विधायक श्री सिंह के साथ फुसरो नप की अध्यक्ष निर्मला देवी व विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षदों ने विधिवत पूजन व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. विधायक मद से वार्ड नंबर 12 स्थित पांच नंबर धौड़ा में एक लाख की लागत से चबूतरा व 2.50 लाख की लागत से शेड निर्माण, वार्ड नंबर सात स्थित साईं मंदिर के समीप दो लाख की लागत से शेड का जीर्णोद्धार व 2.50 लाख की लागत से क्लब का जीर्णोद्धार, एक करोड़ 15 लाख 51 हजार की लागत से भवन निर्माण विभाग द्वारा बेरमो फुसरो स्थित प्रभागीय अस्पताल की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य, वार्ड नंबर 25 स्थित राजाबेड़ा में दो लाख की लागत से निर्मित नाली में ढक्कन निर्माण, वार्ड नंबर 20 स्थित प्रावि ढोरी बस्ती के समीप तीन लाख की लागत से एक सिंटेक्स व महिला पुरुष स्नान घर का निर्माण, वार्ड 19 स्थित सामुदायिक भवन में तीन लाख की मरम्मत कार्य का शिलान्यास हुआ. विधायक श्री सिंह ने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ फुसरो नप क्षेत्र में भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि सही समय में लोगों को योजना का लाभ मिल सके. कहा कि जनता से जो भी वादा किये हैं, उसे पूरा करेंगे. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर वार्ड पार्षद बिलासी देवी, अल्पना देवी, सरयू चौहान, उमेश रविदास, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू दिगार, झामुमो नेता रिजवान क्रांतिकारी, कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, परवेज अख्तर, अरुण सिंह, ललन रवानी, प्रदीप महतो, युगल महतो, बीरू गिरि, ब्रजेश महतो, मुकेश कर्मकार, नसीम टुन्नू, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रवींद्र सिंह, अनिल चंद्र झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >