Bokaro News : बोकारो. चास प्रखंड के सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार ने किया. डॉ कुमार ने अबुआ आवास, पीएम आवास, मनरेगा, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली. कहा : ध्यान रखें कि जरूरतमंदों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय आनेवाले लाभुक से जुडी सभी तरह की जानकारी अपडेट रखें. ध्यान रखें कि कार्यालय आनेवाले को कोई परेशानी नहीं हो. अबुआ आवास व पीएम आवास कैसे प्रदान किया जाये. इसकी पूरी जानकारी लाभुकों को उलपब्ध कराये. वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य सभी तरह के पेंशन मापदंड पर खरा उतरनेवाले लाभुकों को मिले. इस पर नजर रखें. किसी तरह की परेशानी होने पर मुझे जानकारी दें. मौक पर माणिक प्रजापति, राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
Bokaro News : ध्यान रखें जरूरतमंदों को कोई परेशानी नहीं हो : डॉ प्रदीप
Bokaro News : चास प्रखंड सभागार में बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा

Bokaro News : ध्यान रखें जरूरतमंदों को कोई परेशानी नहीं हो : डॉ प्रदीप