Bokaro News : उन्नत फसलों की खेती के लिए प्रेरित पर बल

Bokaro News : कृषक पाठशालाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जरीडीह व नावाडीह प्रखंड में संचालित कृषक पाठशालाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय नाथ झा ने कृषक पाठशालाओं से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि कृषक पाठशालाओं में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरण, उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन व फसल विविधीकरण के बारे में जानकारी दी जाये. डीसी ने कहा कि चिह्नित बिरसा हरित गांवों के प्रत्येक परिवार व व्यक्ति को कृषि अथवा उससे संबंधित गतिविधियों में शामिल किया जाये. इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है.

डीसी ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ किसानों को कैश क्रॉप व उन्नत फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाये. क्षेत्र की भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त फसलों का चयन कर उनकी खेती को बढ़ावा दिया जाये. प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाये, जिन्होंने नयी तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल किया है.

एजेंसियों को कार्यानुसार भुगतान का अनुमोदन

बैठक में कृषक पाठशालाओं के अंतर्गत किये गये विभिन्न कार्यों का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया. डीसी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति के अनुरूप ही संबंधित एजेंसियों को भुगतान किया जाये. इसी क्रम में उन्होंने अब तक संपन्न कार्य के आधार पर भुगतान काे अनुमोदित किया.

सतत निगरानी के लिए प्रखंड स्तरीय समिति होगी गठित

कृषक पाठशाला के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए डीसी ने डीडीसी शताब्दी मजूमदार को प्रखंड स्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी शाहिद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >