Bokaro News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Bokaro News : चिरूडीह आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा बांधटांड़ मैदान में हुई.

नावाडीह, चिरूडीह आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा बांधटांड़ मैदान में हुई. वर्षगांठ भी मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रशांत हेंब्रम, मुखिया रीता देवी, पंसस गीता देवी ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान व स्वागत गीत गाकर की गयी. संकुल अध्यक्ष रूकशाना परवीन ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया. बीडीओ ने कहा कि महिलाएं अब सखी मंडल से जुड़ कर अपनी एकजुटता का परिचय दे रही हैं. हुनर के अनुसार स्वरोजगार कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें. बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें. मुखिया ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और आत्मनिर्भर बने. महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इसका लाभ उठाएं.

अनीता किस्कू मंडल धावाटांड़ को बेस्ट समूह का पुरस्कार

धावाटांड़ आजीविका महिला ग्राम संगठन व चिरूडीह महिला संगठन को रजिस्टर देकर सम्मानित किया गया. साथ ही संकुल के अनीता किस्कू मंडल धावाटांड़ को बेस्ट समूह के रूप में चयनित करते हुए सम्मानित किया गया. मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के नावाडीह शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, बीपीएम अभिषेक मिश्रा, बीएपी लीलावती देवी, बीपीओ मनोज कुमार, सूरज कुमार, रुकसाना परवीन, नीलम देवी, रेखा देवी, यशोदा देवी, भारती देवी, जलेश्वरी देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, रूपा देवी, सरस्वती देवी, रबीना देवी, रेखा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >