बोकारो में बोले मतदानकर्मी और पदाधिकारी- हम हैं तैयार, आपका है इंतजार, टुंडी में मतदानकर्मी बेहोश

बोकारो कृषि बाजार समिति से मतदानकर्मियों को उनके बूथ के लिए रवाना किया गया. लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने से पहले मतदानकर्मी बोले- हम हैं तैयार, आपका है इंतजार.

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है. पीठासीन पदाधिकारियों और मतदानकर्मियों को बोकारो कृषि बाजार समिति से संबंधित बूथ के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया. इस बीच, धनबाद जिले के टुंडी में एक मतदानकर्मी चुनाव सामग्री का मिलान करने के क्रम में बेहोश हो गया. उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी और पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

बोकारो में शुक्रवार (24 मई) को पोस्टल बैलट से मतदान करने के बाद कृषि बाजार समिति से अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होने के पूर्व मतदानकर्मियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने लोगों से अपील की कि वे शनिवार (25 मई) को अपना मतदान जरूर करें. कहा- हम हैं तैयार, क्या आप हैं तैयार?

एक टीम ने कहा- हम हैं तैयार, क्या आप हैं तैयार. कल आकर करें अपना मतदान. एक अन्य टीम ने कहा- हमने अपना वोट दे दिया. अब आप भी अपना वोट देने के लिए तैयार रहें. एक और टीम ने कहा- हम हैं तैयार, कल है आपका इंतजार, आइए वोट देने के लिए.

देश में छठे चरण और झारखंड में तीसरे चरण की वोटिंग (25 मई) से एक दिन पहले पीठासीन पदाधिकारियों को चुनाव सामग्री देकर उनके मतदान केंद्रों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया. इससे पहले धनबाद के टुंडी में एक मतदानकर्मी बेहोश हो गया.

चुनाव सामग्री के साथ अपने मतदान केंद्र की ओर रवाना होते मतदान से जुड़े पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी. फोटो : प्रभात खबर

प्राप्त सूचना के मुताबिक, टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डामुंडा के शिक्षक नारायण दे को चुनाव कार्य के लिए झरिया के बूथ नंबर 291 बालिका मध्य विद्यालय नूनूडिह में प्रतिनियुक्त किया गया है. शुक्रवार को पॉलिटेक्निक से ईवीएम एवं अन्य चुनाव सामग्री लेकर जाने से पहले वह सामग्री का मिलान कर रहे थे. इसी दौरान वह बेहोश हो गए. इलाज के लिए नारायण दे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

चुनाव कराने के लिए तैयार हैं हम. फोटो : प्रभात खबर

बता दें कि 25 मई को झारखंड की 4 लोकसभा सीटों (रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह) पर 82 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चौथे चरण में 93 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा 27 प्रत्याशी रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. धनबाद और गिरिडीह से 25-25 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, तो गोड्डा लोकसभा सीट पर 16 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें : रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर में वोटिंग कल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >