Bokaro News : कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का किया पुतला दहन

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान ने विरोध-प्रदर्शन

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से रविवार को छत्रु राम महतो चौक पेटरवार में कुर्मी समर्थक आदिवासी नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि 20 सितंबर को कुर्मी/महतो समाज ने रेल टेका डहर छेका आंदोलन कर आदिवासी बनने का दावा किया है. इसके पूर्व कुर्मी को समर्थन करने वाले आदिवासी नेताओं में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 28 आदिवासी एमएलए ने हस्ताक्षर किया था. इसलिए आज हमलोगों ने उन नेताओं का पुतला दहन किया. आदिवासी एमएलए व एमपी यदि आदिवासी समाज बचाने में सहयोग नही करते हैं तो आदिवासी समाज उनके आवासों का घेराव करेंगे. पुतला दहन कार्यक्रम में चंद्र मोहन मार्डी, विजय टुडू, ललिता सोरेन, संतोष सोरेन, हरिश्चंद्र मुर्मू, मनोज कुमार किस्कू, महेंद्र कुमार मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, पवन बास्के आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >