Bokaro News : तीन कमरों में होती है एक से आठवीं तक की पढ़ाई

Bokaro News : राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयी बस्ती के छह कमरे जर्जर हैं.

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयी बस्ती के छह कमरे जर्जर हैं. इसमें चार कमरे सरकार और दो कमरे डीवीसी द्वारा बनाये गये थे. कमरों के अंदर व बरामदे का प्लास्टर गिर चुका है. छज्जे भी गिर गये हैं. जर्जर कमरों में ताला लगा रहता है और अन्य तीन कमरों में ही वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों को किसी तरह पढ़ाया जाता है. एक कमरे में वर्ग एक से तीन, दूसरे कमरे में वर्ग चार व पांच और तीसरे कमरे में वर्ग छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है. एक कमरे में लाइब्रेरी और एक कमरे में एचएम कार्यालय है.

शिक्षकों की भी है कमी

नयी बस्ती में उक्त विद्यालय की स्थापना एक एकड़ 37 डिसमिल जमीन पर वर्ष 1953 में डीवीसी ने पुनर्वासित गांव के बच्चों की पढ़ाई के लिए की थी. पहले यहां वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई होती थी. बाद में इसे उत्क्रमित किया गया और आठवीं तक की पढ़ाई की जाने लगी. वर्तमान में यहां विद्यार्थियों की संख्या 101 है. स्कूल के एचएम के अलावा दो सहायक अध्यापक हैं. एचएम मो इबरार अहमद ने बताया कि विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत व नये कमरों के निर्माण को लेकर प्रखंड कार्यालय से लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर एवं सीसीएल स्वांग-गोविंदपुर के पीओ तक को दर्जनों बार आवेदन दिया गया है. स्कूल की चहारदीवारी को भी ऊंचा कराने को लेकर अरमो मुखिया को कहा गया. लेकिन कोई काम नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >