Bokaro News : चास में विहिप की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी ने किया शक्ति संचलन

Bokaro News :हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का लोहा पूरी दुनिया मानती है

Bokaro News : विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने रविवार को चास स्थित जगदंबा मंदिर से भारत माता की प्रतिमा तक शक्ति संचलन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें ने उत्साह से भाग लिया. प्रांत संयोजिका अनुराधा कुमारी ने बताया कि भारत ने हमेशा से पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है, हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का लोहा पूरी दुनिया मानती है, वर्तमान समय में कुछ कुरीतियों के चलते हमारी युवा भाई और बहनें अपने संस्कार से विमुख हो रहे हैं, जो शुभ संकेत नहीं है, हमारी पहचान हमारे संस्कार ही हैं और इसे बचाये रखने में हमारे माताओं और बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कनकलता ने बताया दुर्गा वाहिनी हिंदू युवतियों का एक गतिशील स्वैच्छिक संगठन है. किसी भी राष्ट्र की शक्ति या ऊर्जा का केंद्र उसकी युवा शक्ति होती है, क्योंकि यही युवा शक्ति समाज और राष्ट्र को, अपने प्राणों की आहुति देकर भी परम वैभव के शिखर पर ले जाती है. मौके पर दुर्गा वाहिनी की बोकारो जिला की जिला संयोजिका राखी कुमारी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री संजीव कुमार, संयोजक अजीत पांडे, विभाग मंत्री राजेश दुबे, जिला संयोजक राकेश मोदक, सह मंत्री समरेश चौधरी सहित विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >