दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को किया गया सम्मानित

दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को किया गया सम्मानित

गांधीनगर. हनुमान जयंती के अवसर पर संडे बाजार स्थित दुर्गा मंडप परिसर में मंगलवार की देर शाम को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को तलवार भेंट किया गया. वक्ताओं कहा कि आज के दिन हम सभी को धर्म और संस्कृति बचाने का संकल्प लेना है. हर व्यक्ति को नारियों का सम्मान करना चाहिए. मौके पर कई गणमान्य लोगों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, भाजयुमो के भरत वर्मा और विहिप व बजरंग दल के अभिमन्यु पासवान, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिन्हा, अभी सिंह, विशाल शर्मा, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, मुनींद्र, प्रकाश कुमार ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, सूरज कुमार, रवि कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >