Bokaro News : कसमार में जुलूस के दौरान विवाद, लोगों ने थाना घेरा

Bokaro News : कसमार प्रखंड के गर्री में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच नोकझोंक की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.

कसमार प्रखंड के गर्री में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों के बीच नोकझोंक की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. गुस्साये ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया. जानकारी के अनुसार, कसमार स्कूल चौक से जुलूस निकलने के दौरान गर्री स्थित मस्जिद के समीप कुछ युवाओं द्वारा वीडियो बनाने पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों युवाओं के बीच कहासुनी हो गयी. इससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जुलूस की समाप्ति के बाद घटना से नाराज युवाओं ने कसमार थाना के सामने एकत्र हुए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. स्थिति को देखते हुए जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी तथा थाना प्रभारी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमित जायसवाल, सूरज जायसवाल, विजय मुखर्जी, सूरज साव तोगड़िया सहित अन्य लोगों ने अपनी बात रखी. प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद मामला शांत हुआ और लोग वापस लौट गये.

मांस का टुकड़ा मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

चास मु. सियालजोरी सीमा पर मधुनिया में शुक्रवार को पूजा स्थल के समीप प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की. प्रशासन व स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर माहौल शांत किया. कहा कि प्रतिबंधित मांस संभवतः आवारा जानवर द्वारा लाया गया होगा. इसके बाद भी मामले की जांच की जा रही है. साजिश की बात सामने आयी तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटना के बाद मधुनिया व आसपास के इलाकों में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >