Bokaro News : लिफ्टर और सेल्स पदाधिकारी में विवाद

Bokaro News : कथारा कोलियरी के आरओएम रोड सेल से जुड़े लिफ्टर और सेल्स पदाधिकारी के बीच विवाद हो गया.

सीसीएल कथारा कोलियरी के आरओएम रोड सेल से जुड़े लिफ्टर और सेल्स पदाधिकारी के बीच विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार लिफ्टर मो मुर्शीद अंसारी ने शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे सेल्स कार्यालय पहुंच कर सेल्स पदाधिकारी डीके रजक से कोयला उठाव के लिए कोटा एलॉटमेंट करने की मांग की. इस पर उन्होंने कहा कि पुराना डीओ पेपर का कोयला उठ जाने के बाद नया एलॉटमेंट पेपर बनाया जायेगा. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया.

थाना में हुई वार्ता

बाद में दोनों पक्ष थाना पहुंचे. यहां थाना प्रभारी राजेश प्रजापति की मध्यस्थता में समझौता वार्ता हुई. सेल्स पदाधिकारी ने भविष्य में समन्वय स्थापित कर सेल को सुचारू रूप से चलाने की बात कही. वार्ता में संतन सिंह, मोहन यादव, मो सदाकत, शकील राज, मो फुलू, मो मुर्शीद, मो कमाल, मो एकराम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >