Bokaro News : विस्थापितों के साथ होगा न्याय : एसडीएम

Bokaro News : बीएंडके में विस्थापितों की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया के करगली आफिसर्स क्लब में सोमवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन और कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान मोर्चा की 29 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई. महाप्रबंधक संजय कुमार झा सहित अन्य सीसीएल अधिकारियों ने विस्थापित मोर्चा की मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वस्त किया कि मांगों पर जल्द पहल की जायेगी. मुख्यालय स्तर की मांगों को रांची अग्रसारित किया जायेगा. एसडीएम श्री मछुआ ने विस्थापितों की मांगों पर सहमति जताते हुए समय पूरा करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.

मांगों पर पहल करे प्रबंधन :

मोर्चा

इधर, विस्थापित नेता इंद्रदेव महतो एवं मोर्चा के अध्यक्ष वतन माता ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों के प्रति गंभीर नहीं है. वार्ता में प्रबंधन को सभी मांगों से अवगत कराते हुए निदान की मांग की गयी है. कहा कि विस्थापित वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं. प्रबंधन मोर्चा की मांगों पर पहल करते हुए धरातल पर उतारने का काम करे. मौके पर कारो पीओ सुधीर सिन्हा, एसओपी विनय रंजन टुडू, मैनेजर चिंतामणि महतो, एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, विक्रय पदाधिकारी शंकर कुमार, एलएंडआर मनिष महेश्वरी सहित अहमद हुसैन, धनेश्वरहतो, नारायण महतो, राजन महतो, सादिक उमर, एकराम अंसारी, सुरेश महतो, संजय महतो, अहमद रजा, तुलसी महतो, मोजाहिद अंसारी आदि थे.

विस्थापितों की मांगों पर शीघ्र होगी पहल : जीएम

सीसीएल बीएंडके एरिया जीएम संजय कुमार झा ने कहा कि विस्थापितों ने गांव में बिजली, पानी, रोजगार, सड़क, चिकित्सा व्यवस्था की मांग की है. इसे गंभीरता पूर्वक पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के क्षेत्र में विस्थापितों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.

कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की मांगें

-विस्थापितों का पेपकार्ड गांव में शिविर लगाकर बनाया जाये.

-चरकपनिया में पूर्व में अधिग्रहीत जमीन का रसीद नहीं कटने के कारण जाति-आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. इसका निदान किया जाये.

-सीसीएल की खदानों व आउट सोर्सिंग कंपनियों में 90 प्रतिशत आरक्षित नौकरियां एवं मजदूरों के लिए सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी दी जाये.

-चरकपनिया और बैदकारो में सीसीएल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निर्माण किया जाये.

– प्राथमिक विद्यालय बड़की कुड़ी, चरकपनिया से मुख्य पथ किटी महतो के घर तक पक्का रास्ता एवं स्कूल भवन का निर्माण कराया जाये.

-गांव व आसपास एरिया में स्ट्रीट लाइट लगायी जाये. सीसीएल द्वारा विस्थापितों के लिए निःशुल्क डीएवी की तर्ज विद्यालय खोला जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >