Bokaro News : बीसीसीएल दामोदा कोलियरी कार्यालय में क्लर्क सहदेव कुमार बाउरी की मौत के बाद प्रबंधन ने सोमवार को उनके पक्ष को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा. 17 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. 20 अप्रैल को केंद्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया था. तीन मई को केंद्रीय अस्पताल धनबाद में उनकी मृत्यु हो गयी. इधर, दामोदा कोलियरी कार्यालय में प्रबंधन एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों की वार्ता हुई, जिसमें उनके पुत्र मृत्युंजय प्रसाद बाउरी को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इससे पूर्व नियोजन देने से इंकार करने पर यूनियन नेताओं ने कार्यालय में शव रख कोलियरी का उत्पादन ठप करा दिया था. आश्रित को सभी दस्तावेज जमा करने पर 90 दिनों में स्थायी नियोजन व अन्य भुगतान किया जायेगा.
वार्ता में ये शामिल थे
वार्ता में पीओ विजय कुमार सिंह, बरोरा एरिया कार्मिक प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिराज शेखर, बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव जेके झा दामोदा शाखा सचिव अनिल बाउरी, खेमलाल महतो, एटक के सचिव मुकुटधारी गोराईं, सत्यनारायण महतो, सीटू के धनेश्वर सोरेन, जगमोहन महतो, धकोकसं के भोला बाउरी, जेएमएस के डालचंद महतो, मृतक की पत्नी लाबी देवी, मृत्युंजय कुमार बाउरी, चंदन कुमार, नीलम कुमारी आदि थे.
