Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला में अनु पांडेय के बारे में जानकारी जुटा रही सीआइडी

Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला के मुख्य आरोपी की पत्नी के बारे में सीआइडी जानकारी जुटा रही है.

करोड़ों रुपये के बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय की पत्नी अनु पांडेय के बारे में सीआइडी जानकारी जुटा रही है. कौशल की गिरफ्तारी के बाद अनु पांडेय सेक्टर 12 पुलिस लाइन स्थित आवास में ताला बंद कर बच्चों के साथ गायब है. सीआइडी आवास पर विशेष नजर रख रही है. मालूम हो कि कौशल घोटाले की राशि अपनी पत्नी के बैंक खाते में भेज दिया करता था. इस खाते से रकम की निकासी कर पत्नी गहने खरीदती थी. इसके अलावे राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में भी किया गया था. कौशल मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है. ऐसे में अनु पांडेय के बिहार में होने की चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >