बीएसएल की ओर से विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त 96 दुकानें विस्थापितों को आवंटित की जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सोमवार से नगर प्रशासन विभाग (एलआरए) के माध्यम से आवेदन पत्र की बिक्री शुरू हुई. फार्म लेने के लिए विस्थापितों की भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यालय खुलते ही लंबी कतार लग गयी. यहां आवंटित की जाने वाली 96 दुकानों की सूची भी प्रदर्शित की गयी है.
आवेदन पत्र की बिक्री एक अप्रैल तक होगी. आवेदन शुल्क 500 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) है. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो से छह अप्रैल तक (दिन 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच) नगर प्रशासन (एलआरए) कार्यालय में जमा किया जा सकता है. इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए केवल वे विस्थापित पात्र होंगे, जिनके पास वैध डीपीएलआर या बीएसएल पंजीकरण प्रमाण पत्र है. इन दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए किया जायेगा. भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी.Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगी सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त दुकानें

Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगी सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त दुकानें
Copied link
Bokaro News : बीएसएल की ओर से विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त 96 दुकानें विस्थापितों को आवंटित की जायेंगी.