सीसीएल कथारा कोलियरी के विश्राम गृह में बुधवार को प्रबंधन और पीसीसी सदस्यों की बैठक पीओ की अध्यक्षता में हुई. वार्षिक उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष दो माह में उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने पर चर्चा हुई. मार्च माह तक शॉबेल व डंपर ऑपरेटरों को आवश्यकता के अनुसार दूसरी परियोजनाओं में ट्रांसफर करने पर पीसीसी सदस्यों से सुझाव लिये गये. बैठक में प्रबंधन की ओर से अभिराज सिंह, सेफ्टी पदाधिकारी अनीश कुमार दिवाकर, निरंजन कुमार गुप्ता, चिंतामणि सहित पीसीसी सदस्य राजू स्वामी, मथुरा यादव, विजय कुमार सिंह, यदुनाथ गोप, शमशेर आलम, इकबाल अहमद, विजय नोनिया, भीमसेन लुईस, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे.
Bokaro News : लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा
Bokaro News : सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन और पीसीसी सदस्यों की बैठक हुई.

Bokaro News : लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा