Bokaro News : जनहित मामलों पर प्राथमिकता के आधार कार्रवाई का निर्देश

Bokaro News : झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति मंगलवार को बोकारो पहुंची.

झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति मंगलवार को बोकारो पहुंची. सर्किट हाउस में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. अध्यक्षता समिति के सभापति चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने की. समिति ने जिला के विभिन्न क्षेत्र से प्राप्त जनसमस्याओं व विधायकों की ओर से समर्पित निवेदनों पर बिंदुवार चर्चा की.

श्री रजक ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त निवेदनों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीका से निष्पादन सुनिश्चित हो. जिन मामलों में लापरवाही पायी गयी, वहां संबंधित विभागों को जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया. निवेदन समिति ने विशेष रूप से जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा.

लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो

श्री रजक ने कहा कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो. अगली बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाये. श्री रजक ने बताया : निवेदन समिति में 52 निवेदन थे. सभी का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया गया. इससे पहले डीसी अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने समिति के सभापति व सदस्यों को पौधा, पुस्तक व बिरसा मुंडा की प्रतिमा देकर स्वागत किया. मौके पर समिति के सदस्य बगोदर विधायक नगेंद्र महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, निदेशक डीपीएलआर मेनका, प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे समेत विभिन्न पीएसयू के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >