Bokaro News : हुरलूंग में मना धनकटनी महोत्सव

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के हुरलूंग में बुधवार को धनकटनी महोत्सव का आयोजन पंचायत भवन में किया गया.

ललपनिया, गोमिया प्रखंड के हुरलूंग में बुधवार को धनकटनी महोत्सव का आयोजन पंचायत भवन में किया गया. बीटीएम बबलू सिंह ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना और बिचौलियों को दूर करना है. कहा कि किसान अपनी धान की फसल पैक्स में बेच सकते हैं. किसानों को सीधे भुगतान मिलता है. धान बेचने के लिए किसानों को इ-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है. पंजीकरण के लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और भूमि के रकवे की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है.

पंचायत में ही धान बिक्री केंद्र खोलने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि पैक्स में एक किसान से अधिकतम 200 क्विंटल धान खरीदा जा सकता है. इससे अधिक मात्रा के लिए उपायुक्त से अनुमति लेनी पड़ती है. पंसस जयनाथ महतो ने कहा कि पंचायत में ही धान बिक्री केंद्र खोला जाना चाहिए. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपनारायण रजवार, रोशन सिंह, शिवशंकर रविदास, प्रेमचंद रजक, शंकर यादव, रामचंद्र शर्मा, रोहित महतो, प्रीति देवी, सुनीता देवी, नारायण महतो, गीता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >