Bokaro News : फुसरो नगर परिषद ने तीन टर्म में सौ करोड़ की अधिक राशि से किया विकास कार्य

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद की ओर से तीन टर्म में विकास पर सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गयी है.

फुसरो नगर परिषद की ओर से तीन टर्म में (वर्ष 2008-13, 2013-18 और 2018-23) में 28 वार्डों के विकास पर सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गयी है. इस राशि से सड़क, पेवर ब्लॉक, नाली, सामुदायिक भवन, डीप बोरिंग, चापाकल, स्कील सेंटर, चबूतरा, वार्ड विकास केंद्र, सौंदर्यीकरण आदि के कार्य हुए और ट्रैक्टर व जेसीबी की खरीदारी की गयी. इसके अलावे फुसरो शहरी जलापूर्ति योजना पर लगभग 57 करोड़ रुपये खर्च हुए है. यह सभी कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग से मिली राशि से हुए हैं. साथ ही फुसरो नप क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में आवंटन राशि से शेड बने. इसके अलावे 300 पीएम आवास, सौ से अधिक आइएचएसडीपी आवास, 15 सामुदायिक और 35 मॉड्यूलर शौचालय बने.

फुसरो नप को पहले टर्म में पांच करोड़ 57 लाख 67 हजार 516 रुपये का आवंटन विभाग से मिला था. इसमें दो करोड़ 61 लाख 46 हजार 167 रुपये विकास कार्यों पर खर्च किये गये थे. तीन करोड़ 36 लाख 21 हजार 349 रुपये बच गये थे. दूसरे टर्म में कुल 20 करोड़ 80 लाख 74 हजार 350 रुपये का आवंटन विभाग से मिला था. इसमें से 12 करोड़ 58 लाख 33 हजार 976 रुपये खर्च हुए और आठ करोड़ 22 लाख 30 हजार 373 रुपये बच गये थे. इसके अलावे 14 वें वित्त आयोग से 28 करोड़ 58 लाख 54 हजार 922 रुपये मिले थे. यह राशि बड़ा नाला, ताराबेडा रोड, चेक डैम, विवाह भवन, पुल, वार्ड विकास केंद्र, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण के लिए खर्च करना था. लेकिन दूसरे टर्म में 14वें वित्त की राशि खर्च नहीं की जा सकी. तीसरे टर्म में कुल 22 करोड़ 78 लाख 84 हजार 415 रुपये का आवंटन विभाग से मिला था. साथ ही पहले व दूसरे टर्म का 40.16 करोड़ रुपया बचा हुआ थी. विभाग से मिले आवंटन व बची हुई राशि से 35 करोड़ 59 लाख 37 हजार 261 रुपये खर्च किये गये. 14वें वित्त आयोग से मिले 28 करोड़ 58 लाख 54 हजार 922 रुपये में से लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किये गये. वर्तमान में 14 वें वित्त का लगभग 21 करोड़ रुपया बची हुआ है. इस राशि को बड़ा नाला, विवाह भवन, पार्क, पुल, चेक डैम, पथ निर्माण में खर्च करना है. इसकी डीपीआर बनाने की तैयारी की जा रही है. इसी टर्म में 15वें वित्त से अनटाइड फंड में 13 करोड़ 82 लाख 34 हजार 878 रुपये आये थे. रोड व नाली में 11.50 करोड़ रुपये खर्च किये गये. इसी राशि से फुसरो बस स्टैंड बनना है. इसकी डीपीआर बन रही है. वहीं 15वें वित्त के टाइड फंड में 16 करोड़ 38 लाख स्वीकृति मिली है. इसमें से लगभग सात करोड़ रुपये आया था. इसमें से चार करोड़ 75 लाख रुपये फुसरो नप के वाहनों की खरीदारी में खर्च किये गये.

दो ही टर्म में आया टैक्स का पैसा

फुसरो नगर परिषद को दो ही टर्म में टैक्स का पैसा मिला है. क्योंकि पहले टर्म में टैक्स लेने की विभाग से अनुमति नहीं मिली थी. विभाग के निर्देश पर दूसरे टर्म में वर्ष 2016 से टैक्स वसूली शुरू की गयी. दूसरे टर्म में एक करोड़ 14 लाख 58 हजार रुपया होल्डिंग टैक्स, 15 लाख चार हजार रुपया जल कर और 88 हजार रुपया ट्रेड लाइसेंस के रूप में प्राप्त हुआ था. तीसरे टर्म में सात करोड़ छह लाख 64 हजार रुपया होल्डिंग टैक्स मिला. जल कर में 22 लाख 61 हजार और ट्रेड लाइसेंस में 24 लाख 76 हजार रुपये मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >