Bokaro News : मृत कर्मी के आश्रित बहू-बेटी के नियोजन का रास्ता साफ

Bokaro News : दिल्ली में हुई 9:3:0 में एसओपी बनाने को लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक

Bokaro News : 9:3:0 में एसओपी बनाने को लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को दिल्ली स्थित कोल इंडिया ऑफिस में हुई. अध्यक्षता एसइसीएल के निदेशक एचआर बिरंची दास ने की. इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जेबीसीसीआइ 11 का इम्प्लीमेंट इंस्ट्रक्शन- 16 अब 1 जुलाई 2021 से लागू होगा. पहले यह 1 जुलाई 2024 से लागू करने का इंस्ट्रक्शन जारी हुआ था. इसके तहत मृत कर्मी की आश्रित बहू-बेटी को नियोजन मिलने का रास्ता साफ हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार पहले कर्मचारी की मौत के एक वर्ष के अंदर नियोजन के आवेदन देना बाध्यता थी, जिसे समाप्त कर अब पांच वर्ष कर देने पर सहमति हुई.अब डेथ केस में यदि कोई आश्रित महिला नियोजन नहीं चाहती है तो वे भले कुछ महीनों के बाद कंपनसेशन के आवेदन दें, उन्हें डेथ की तारीख से एरियर सहित कंपनसेशन भुगतान पर सहमति बनी. बैठक में और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है. इस कमेटी की अनुशंसा जेबीसीसीआइ मानकीकरण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा,जहां तमाम सहमतियों पर अंतिम मुहर लगेगी. कमेटी की बैठक में सदस्य के रूप में ईसीएल के निदेशक एचआर जीके सिन्हा, ऋतिका श्रीवास्तव मैनेजर एचआर सीआईएल सहित मजदूर संगठनों की और से शिवकुमार यादव(एचएमएस),संजय कुमार चौधरी(बीएमएस), लखनलाल महतो (एटक) और सीटू के आरपी सिंह उपस्थित थे.

सरप्लस क्वार्टर के उपयोग को लेकर गठित कमेटी की तीसरी बैठक आज

कोल इंडिया में सरप्लस, अनुपयोगी क्वार्टर के उपयोग को लेकर गठित कमेटी की तीसरी बैठक पांच अगस्त को दिल्ली स्थित कोल इंडिया ऑफिस में रखी गई है. इसके पूर्व इस कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है. मालूम हो कि कोल इंडिया के सरप्लस, अनुपयोगी क्वार्टर को आवंटित करने को लेकर इस कमेटी का गठन किया गया है. आठ सदस्यीय इस कमेटी में प्रबंधन की ओर से इसीएल के निदेशक वित्त, बीसीसीएल के निदेशक पर्सन, सीसीएल के निदेशक वित्त, सीआईएल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (एल एंड आर) के अलावा मजदूर संगठनों की ओर से बीएमएस के राजीव रंजन सिंह, एचएमएस के शिव कुमार यादव, एटक के शत्रुघ्न महतो तथा सीटू के रंजीत मुखर्जी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >