Bokaro News : बंद अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग

Bokaro News : भंडारीदह रेलवे फाटक के समीप अंडरपास निर्माण कार्य चालू कराने की मांग की गयी.

झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा से शुक्रवार को उनके कार्यालय में मिले. पांच माह से बंद पड़े भंडारीदह रेलवे फाटक के समीप अंडरपास निर्माण कार्य को चालू कराने की मांग की. कहा कि एक अगस्त 2025 को रेलवे ने भंडारीदह फाटक के समीप पूर्वी छोर पर अंडर पास निर्माण कार्य शुरू किया था. लेकिन 15 दिनों के बाद से लगातार कार्य बंद है. रेलवे फाटक के पश्चिम दिशा में सीसीएल के रेलवे साइडिंग होने के कारण मालगाड़ी की आवाजाही होती रहती है. इसके कारण लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद रहता है. इससे लोगों को परेशानी होती है.

मार्च तक काम शुरू कराने का आश्वासन

डीआरएम ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर अंडरपास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद कहा कि एक साथ तीन स्थानों पर अंडर पास बनाया जाना था. दो स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. लेकिन भंडारीदह में बनने वाले अंडरपास की लंबाई व चौड़ाई अधिक रहने के कारण प्राक्कलित राशि बढ़ गयी है. मार्च तक हर हाल में कार्य शुरू कराने का प्रयास होगा. श्री महतो ने भंडारीदह स्टेशन में यात्री सुविधाएं भी बढ़ाने की मांग की. मौके पर झामुमो नेता गौरीशंकर महतो भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >