वेतन भुगतान में गड़बड़ी दूर करने की मांग

वेतन भुगतान में गड़बड़ी दूर करने की मांग

फुसरो. सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की ढोरी खास परियोजना में कामगारों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को श्रमिक यूनियनों और प्रबंधन की वार्ता हुई. सीसीएल सीकेएस के सचिव हीरालाल रविदास और राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने कहा कि सैफ द्वारा वेतन बनाने में अनियमितता बरती जा रही है. अनियमितताओं को दूर करने के बाद ही वेतन का भुगतान किया जाये. प्रबंधन ने 15 दिन के अंदर सुधार कर भुगतान करने का आश्वासन दिया. यूनियन नेताओं ने पदोन्नति, मैन पावर बजट, पे प्रॉटेक्शन, ऑफिस स्टेशनरी, फर्नीचर, सफाई, शौचालय, मशीनों के रखरखाव, रूफ बोल्टिंग आदि विषयों पर भी चर्चा की. वार्ता में प्रबंधन की ओर से मैनेजर मृत्युंजय कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, विश्वनाथ रजवार, मनोज ठाकुर, भादो बाउरी, सत्येंद्र नोनिया, पंकज कुमार मंडल, नवीन कुमार साहा, बासुदेव मल्लाह, जगदीश सिंह, अनूप वर्णवाल, सेवा महतो, विनोद मांझी, लखन मिश्रा, अरविंद शर्मा, संजीव राय, उत्तम नायक, अर्जुन दिगार, देवाशीष चक्रवती, धीरज दिगार, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >