Bokaro News : बोकारो थर्मल के सप्लाई मजदूरों की मांगों को लेकर मंत्री को सौंपा मांग-पत्र

Bokaro News : मिला दस दिनों के अंदर वार्ता का आश्वासन

Bokaro News : बोकारो थर्मल पावर प्लांट में सप्लाई मजदूरों की यूनियन झारखंड श्रमिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गणेश राम के नेतृत्व में गुरुवार को सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से रांची स्थित उनके आवास पर मिलकर उन्हें डीवीसी के सप्लाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से कहा कि पावर प्लांट में बिजली उत्पादन की व्यवस्था को सुचारू रखने वाले सप्लाई मजदूरों के साथ अब तक अन्यायपूर्ण रवैया डीवीसी प्रबंधन के द्वारा अपनाया जा रहा है. पत्र में उल्लेख किया है कि सप्लाई मजदूरों को न तो स्थायी कर्मियों के समान सुविधा दी जा रही है और न ही बराबरी का वेतनमान ही दिया जा रहा है. प्रबंधन द्वारा हाल ही में मजदूरों के ऊर्जा भत्ते में कटौती और स्मार्ट मीटर लगाकर अतिरिक्त बिजली बिल वसूली करने से नाराजगी और बढ़ गयी है. संघ की सात सूत्री मांगों में स्थायी कर्मचारियों के समान सप्लाई मजदूरों को भी ऊर्जा भत्ता देने, बिजली बिल की कटौती तत्काल बंद करने, स्मार्ट मीटर के माध्यम से वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क को रद्द कर वापस करने, इन्सेंटिव भुगतान का लाभ देने, सुपर हॉस्पिटल की सुविधा उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त सप्लाई मजदूरों को इपीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन तीन माह के भीतर देने, सेवानिवृत्त मजदूरों को ग्रेच्युटी का लाभ का शीघ्र भुगतान करने आदि मांगों शामिल हैं. संघ के गणेश राम ने कहा कि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगों के आलोक में डीवीसी चेयरमैन को सूबे के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक में 10 दिनों के अंदर आयोजित की जायेगी, जिसमें सप्लाई मजदूरों की मांगों सहित डीवीसी से जुड़े अन्य मसलों पर वार्ता की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में संघ के गणेश राम, कुंतल दत्ता, जहरु उरांव एवं विष्णु गोस्वामी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >