Bokaro News : कथारा के सीसीएल कर्मी की मौत

Bokaro News : सीसीएल कथारा कोलियरी के सीनियर स्टोर कीपर तुलसी (56 वर्ष) की मौत हो गयी.

कथारा, सीसीएल कथारा कोलियरी के सीनियर स्टोर कीपर तुलसी (56 वर्ष) की मौत हो गयी. वह कैंसर रोग से पीड़ित थे और उनका उपचार मैक्स अस्पताल दिल्ली में चल रहा था. बुधवार सुबह उनका शव कथारा स्थित स्टाफ कॉलोनी के आवास लाया गया. पत्नी, पुत्र, पुत्रियों समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. अंतिम संस्कार छिलका पुल के पास कोनार नदी तट पर किया गया. मौके पर आशीष चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, दशरथ महतो, धनेश्वर यादव, राजेंद्र तिवारी, अवधेश कुमार पांडेय, रंजित सिन्हा, मृदुल घोष, उपेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे.

शोक सभा का आयोजन

इधर, घटना पर कथारा कोलियरी स्टोर परिसर में शोक सभा की गयी. कर्मियों ने उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की. मौके पर प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी, वर्कशॉप इंचार्ज आकाश कुमार, आशीष चक्रवर्ती, परवीन कुमार सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, मो जुल्फिकार, होरिल महतो, पंचराम, मो मुस्तफा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >