Bokaro News : पिछरी में घर की छत पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Bokaro News : झगड़ा कर घर से निकला था युवक, रात को घर नहीं लौटा

Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक घर के छत पर गुरुवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवक की शिनाख्त बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो अवध सिनेमा हॉल परिसर स्थित रामेश्वर महतो के पुत्र विकास कुमार(20 वर्ष) के रूप में की गयी. मूलरूप से बिहार के वैशाली जिला का निवासी मृतक विकास कुमार फुसरो स्टेशन रोड स्थित चंदेल मार्केट में एक राशन दुकान में काम करता था. मृतक के बड़े भाई बादल कुमार ने बताया कि विकास झगड़ा कर गुस्से में बुधवार की दोपहर में घर से निकल गया था. जब रात को घर नहीं लौटा तो चंद्रपुरा मार्ग में जगह-जगह उसकी तलाश की गयी. घटना की सूचना पर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर सलेंद्र कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, एसआइ सुनील कुमार पटेल, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इंस्पेक्टर सलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक का मौत संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकता है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया. बता दें कि जहां शव मिला, वह मकान कपूर मिश्रा का है. उन्होंने बताया कि सुबह छत पर युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी. युवक यहां कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >