बोकारो में क्वार्टर जमींदोज होने पर डीसी सख्त, 72 घंटे में जांच रिपोर्ट का निर्देश

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12ई में एक क्वार्टर के अचानक जमींदोज होने की घटना ने जिला प्रशासन को हरकत में ला दिया है. डीसी अजय नाथ झा ने घटना की विस्तृत जांच के लिए 72 घंटे में रिपोर्ट तलब की है.

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 ई स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के शुक्रवार सुबह अचानक जमींदोज होने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए डीसी अजय नाथ झा ने एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को जांच पदाधिकारी नामित किया है.

72 घंटे में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

डीसी ने एसडीओ चास को घटनास्थल का निरीक्षण कर क्वार्टर की स्थिति, घटना के संभावित कारणों, आसपास की परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं की गहन जांच करने का निर्देश दिया है. उन्हें 72 घंटे के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया है. रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जर्जर भवनों की स्थिति की भी होगी समीक्षा

डीसी ने बीएसएल नगर प्रशासन सेवा विभाग को बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में मौजूद सभी क्षतिग्रस्त और जर्जर भवनों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है. इन भवनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. इसकी निगरानी बोकारो के अपर समाहर्ता करेंगे.

रक्षाबंधन के कार्यक्रम किए रद्द

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रस्तावित अपने पब्लिक अपीयरेंस के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले की लगातार निगरानी कर रहा है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >