Bokaro News : मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

Bokaro News : पिछरी में धूमधाम से मनाया गया बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के पिपराडीह जाहेरथान में गुरुवार की शाम को सरहुल पूजा समिति की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन किया गया. जाहेरथान में नायके बाबा सुरेश मुर्मू, शिवकुमार मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फूल से मारंगबुरू की पूजा की. यहां पिछरी दक्षिणी पंचायत के11 टोलाें की आदिवासी पुरुष-महिलाएं व युवतियां परंपरागत वेशभूषा में मांदर की थाप में नृत्य किया. इस दौरान म्यूजिक ग्रुप द्वारा संथाली लोकगीत की प्रस्तुति की गयी. सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा सहित झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, कांग्रेस नेत्री डॉ उषा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि देवीदास ने भी मांदर की थाप पर नृत्य किया. जीएम श्री सिन्हा ने सभी को प्रकृति पर्व की बधाई दी और कहा कि प्रकृति की रक्षा हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए. हम सभी को वातावरण की शुद्धता के लिए पेड़-पौधे लगाना होगा. झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू व भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल लोगों को उत्साहित करने वाला और जनजातीय समुदाय के समृद्ध जीवन को दर्शाता है. इस दौरान पूजा समिति के लोगों ने अतिथियों को सखुआ फूल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, शैलेश कुमार, डॉ अनीता मुर्मू, गणेश मिश्रा, डॉ रतन मांझी, समिति अध्यक्ष शंकर मुर्मू, उपाध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव शंकर हेंब्रम, उपसचिव रमेश टुडू, जगेश्वर टुडू, सुनील हांसदा, फागू मुर्मू, अघनु टुडू, सुबोध मुर्मू, बाबूलाल, शिवनाथ बास्के आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >