लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने में साइबर थाना की भूमिका अहम : पवन कुमार

बोकारो मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर अपराध रोकने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

संवाददाता, बोकारो मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने शनिवार को सेक्टर वन स्थित साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया. कहा कि डिजिटल क्राइम की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने में साइबर थाना की भूमिका अहम है. निरीक्षण के दौरान साइबर पंजिका में दर्ज कांड, ऑनलाइन शिकायत, फ्रीज बैंक खाता के आवेदनों पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही साइबर क्राइम के शिकार लोगों को पैसा लौटाने संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीएसपी ने कहा कि बैंक खाते के होल्ड होने संबंधित शिकायतों को 14 दिन के अंदर जांच करा कर निर्णय लें.

ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करें. थाना स्तर के दो लाख रुपये से कम के मामलों में साइबर थाना की एक्सपर्ट टीम द्वारा त्वरित डिटेल्स देकर जांच में पूर्ण सहयोग करें. डॉयल 1930 के माध्यम से आने वाले सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है. समन्वय पोर्टल के माध्यम से अनुसंधान में कार्रवाई करें. कहा कि प्रतिबिंब ऐप के आधार पर छापेमारी कर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी करें. टीम के रूप में सभी पदाधिकारी तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करें. आम लोगों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार करें. निरीक्षण के दौरान थाना से जुड़े अधिकारी व जवान मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >