Bokaro News: बेरमो के अवैध गन फैक्ट्री मामले में 2 गिरफ्तार, कोलकाता और रांची की एटीएस ने की कार्रवाई

Crime News Bokaro Jharkhand: एसपी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल में बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, गांधीनगर ओपी प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, पुअनि रवि नारायण झा, पुअनि बिलफेड लकड़ा के अलावे गांधीनगर थाना का सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं.

Crime News Jharkhand| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो पुलिस ने कोलकाता एटीएस और रांची एटीएस के सहयोग से गांधीनगर ओपी के जरीडीह उपर बाजार कलाली रोड स्थित सूरज कुमार साव के कावेरी मैरेज हॉल के सामने बने गोदाम में 19 और 20 जून की दरम्यानी रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गोदाम में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ. पुलिस ने मैरेज हॉल से अवैध केन बीयर, विभिन्न कंपनियों की शराब के स्टिकर, ढक्कन आदि जब्त किये थे. इसी मामले में पुलिस ने शनिवार (28 जून 2025) को 2 और वांछित अपराधियों जरीडीह उपर बाजार के सूरज कुमार साव (36) और लहरियाटांड़ के सूरज प्रजापति (31) को गिरफ्तार किया है.

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

दोनों गिरफ्तार अपराधियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने शनिवार को एसपी कार्यालय में पत्रकारों को दी.

बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में बना था छापेमारी दल

एसपी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल में बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, गांधीनगर ओपी प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, पुअनि रवि नारायण झा, पुअनि बिलफेड लकड़ा के अलावे गांधीनगर थाना का सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

19-20 जून की दरम्यानी रात हुई थी छापेमारी

इस दल ने 19 और 20 जून की दरम्यानी रात को घटनास्थल से अवैध पिस्टल बनाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें एक बिहार के मुंगेर जिला स्थित कासिम बजार थाना के हेरू दियारा निवासी प्रवीण कुमार (50) और दूसरा खगड़िया जिला स्थित डोगरी जमालपुर थाना के बड़ी मलिया निवासी केशव कुमार (28) था. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में बेरमो (गांधी नगर) थाना में कांड संख्या 79/25 दर्ज किया गया है.

दोनों पर झारखंड-बिहार में मामला दर्ज

गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह उपर बाजार कलाली रोड निवासी सूरज कुमार साव (36) पर बिहार के गया जिला स्थित बाराचट्टी थाने में 22 मार्च 2022 को कांड संख्या 256/2022 और झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित सरिया थाने में 18 अप्रैल 2022 को कांड संख्या 65/2022 दर्ज है. बीटीपीएस थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ निवासी सूरज प्रजापति (31) पर बिहार के मुंगेर स्थित नया रामनगर थाने में कांड संख्या 83/2024 दर्ज है.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Tracker: बांग्लादेश और बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड में होगी भारी बारिश

सनकी प्रेमी ने चाकू गोदकर की प्रेमिका की हत्या, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, फिर खुदकुशी कर ली

29 और 30 जून को कर लें जंगली जानवरों का दीदार, झारखंड के फेमस नेशनल पार्क में सैलानियों की 3 महीने तक रहेगी नो एंट्री

Success Story: बड़े भाई मेजर, पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड, झारखंड के इस लाल ने सरकारी स्कूल से पढ़कर दी सपनों को नयी उड़ान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >