Bokaro News : गाय की चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

Bokaro News : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा से गाय चोरी हो गयी.

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्रा पंचायत में मेन रोड निवासी तेजलाल कर्मकार की गाय चोरी हो गयी. कई दिनों से गाय की खोज की जा रही थी. पास के कृष्णा पूजा भंडार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गयी तो 26 जनवरी की रात लगभग 1:30 बजे दो चोर गाय को ले जाते दिख रहे हैं. श्री कर्मकार की पत्नी सावित्री देवी सांसद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद महतो के साथ शनिवार को चंद्रपुरा थाना पहुंची और घटना को लेकर आवेदन दिया.

गैराज से 30-35 हजार रुपये के सामान की चोरी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी में सेल्फ मिस्त्री शमशेर के गैराज से शनिवार की रात को 30-35 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गयी. चोर दरवाजा में लगे लोहे की कुंडी को काट कर घुसे थे. सेल्फ मिस्त्री रविवार की सुबह गैराज पहुंचे तो चोरी का पता चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >