Bokaro News : बरवाडीह में कोलकाता वाराणसी एक्सप्रेसवे पर वाहन अंडरपास का निर्माण है प्रस्तावित

Bokaro News : सांसद ढुलू महतो के प्रश्न पर लोकसभा में मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Bokaro News : प्रतिनिधि, कसमार. निर्माणाधीन वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे पर जरीडीह प्रखंड के बरवाडीह (अराजू) में इंटरचेंज निर्माण की मांग के बीच केंद्र सरकार का जवाब सामने आया है. धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा लोकसभा में उठाये गये अतारांकित प्रश्न के उत्तर में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विस्तृत जानकारी दी. मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि एनएच-320 के क्रॉसिंग के पास किलोमीटर 357 200 (पेटरवार प्रखंड के लेपो गांव) में इंटरचेंज निर्माण का प्रस्ताव है. इस इंटरचेंज के माध्यम से एनएच-19, एनएच-18 और एनएच-320 को जोड़ते हुए गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इससे क्षेत्रीय संपर्कता मजबूत होने के साथ-साथ आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है. इसके साथ ही मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बोकारो जिले के अराजू (बरवाडीह) क्षेत्र में स्थानीय विकास और आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वाहन अंडरपास (वीयूपी) का प्रस्ताव रखा गया है. इस स्थान पर सर्विस रोड के माध्यम से प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की व्यवहार्यता पर भी विचार किया जा रहा है. उधर, बरवाडीह में इंटरचेंज की मांग को लेकर पिछले लगभग तीन महीनों से ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं. कई बार ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोकते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां इंटरचेंज का निर्माण नहीं हुआ तो जरीडीह, कसमार समेत तीन जिलों बोकारो, धनबाद और पुरुलिया की बड़ी आबादी इस एक्सप्रेसवे के लाभ से वंचित रह जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >