Bokaro News :आइज रे करम गोसाईं कास नदी पार रे...

Bokaro News : बहनों ने करम डाली व जावा का किया विसर्जन

Bokaro News : ‘जाहो जाहो करम गोसाई जाहो ससुराल हो, अवते भादर मास आनबो घुराय, आइज रे करम गोसाईं कास नदी पार रे…, देलियों आशिश गे, तोरो भइया जिओतो…’ गीत गाते हुए बहनों ने गुरुवार को अपने-अपने भाईयों के दीर्घायु की कामना के साथ करम डाली की पूजा की. करम गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. बहनों ने डलिया में उगाये जावा फूल व करम डाली का विभिन्न नदियों व तालाबों में विसर्जन किया. विसर्जन के लिए जाने के दौरान बहनों ने रास्ते में पड़ने वाले सभी खेतों में जावा के फूल फेंकें, ताकि इस वर्ष की फसल अच्छी हो. बेरमो क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों के अलावा फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी बस्ती सोतारडीह, घुटियाटांड़, रेहवाघाट, कदमाडीह, सिंगारबेड़ा, बालूबैंकर, आंबेडकर कॉलोनी, बड़कीटांड़, भेड़मुक्का, मधुकनारी, ढोरी पैच, सुभाष नगर, जवाहर नगर, मकोली, सेंट्रल कॉलोनी, अमलो हॉल्ट, करगली सहित पिछरी, अंगवाली, चलकरी में करम पर्व की धूम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >