Bokaro News : देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय का स्थापना दिवस मना

Bokaro News : देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह का 20वां स्थापना दिवस मनाया और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.

देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह का 20वां स्थापना दिवस मनाया और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी व नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने उद्घाटन किया. बिनोद बिहारी महतो, पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो व देवी महतो के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इसी समय से अपने भविष्य की तैयारी शुरू कर दें. अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो जिस क्षेत्र में आपकी रुचि हो उसमें खुद को बेहतर बनाएं. कहा कि मेरी पढ़ाई आज भी जारी है. पढ़ाई करने का मेरा केवल एक ही उद्देश्य है कि आने वाले समय में लोग मुझे पूर्व विधायक नहीं, बल्कि डॉ जयराम कुमार महतो के नाम से जाने. उन्होंने काॅलेज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

पूर्व मंत्री ने भी बच्चों से मन लगा कर पढ़ने व विद्यालय का सहयोग करने की बात कही. मौके पर अतिथियों द्वारा सत्र 2023 -25 के टॉप थ्री विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. तीनों संकाय के प्रथम को 5100, द्वितीय को 4100 और तृतीय को 3100 रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया. इनके अलावा अन्य विद्यार्थियों को एक-एक बैग और पुस्तक दिया गया. सत्र 2024 – 2026 के प्रथम वर्ष के टॉपर को बैग और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया. मौके पर महाविद्यालय के सचिव ठाकुर महतो, प्राचार्य दिनेश प्रसाद, सुरेंद्र महतो, उर्मिला कुमारी, सिराज आलम, वीणा कुमारी, मनीषा कुमारी, सिकंदर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद महतो, देवनारायण महतो अवध किशोर पांडेय, राजेंद्र महतो, आशुतोष कुमार मिश्रा, शिव कुमार, प्रबंधन समिति के सदस्य बासुदेव महतो, हसमत अंसारी, अर्जुन महतो, मिथलेश महतो, बालेश्वर महतो, सालार खान, आदि मौजूद थे. काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >