आचार संहिता का ना हो उल्लंघन : बीडीओ

सेक्टर ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ व पंचायत सचिव को दिया गया दिशा-निर्देश

कसमार. कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ अनिल कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की. बीडीओ ने चुनाव को लेकर किए गए विभिन्न तैयारी सहित अन्य कार्यों के विषय में विस्तार से समीक्षा करते हुए चुनाव आयोग व निर्वाचन शाखा के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. बीडीओ ने कहा कि इस बात का ख्याल रखना है कि कहीं भी कोई चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन ना कर सके. उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधाओं का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया. कहा कि सभी मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करे और इस दौरान उन्हें कोई कठिनाई, परेशानी न हो, इसका ध्यान रखना है. कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएं. निर्वाचन कार्यालय, बोकारो से उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रकार के पोस्टर भी उपलब्ध कराए गए तथा उसे मतदान केंद्रों में चिपकाने का निर्देश दिया गया. बैठक में सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, सेक्टर ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पंचायत सचिव, जीआरएस शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >