Bokaro News : आज से 24 तक कोचिंग ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

Bokaro News : रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम किया गया है नियोजित

Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व एसएंडटी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से 18 से 24 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है. इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं की जाये.

रद्द की गयी ट्रेनें :

ट्रेन संख्या – 68077/68078 (आद्रा- भागा–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 18 से 24 अगस्त को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 68045/68046 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 24 अगस्त को रद्द रहेगी.

आंशिक समापन व प्रारंभ :

ट्रेन संख्या – 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर 19 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 13503/13504 (बर्दवान –हटिया– बर्दवान ) मेमू एक्सप्रेस – 19, 21 व 22 अगस्त को गोमो स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान गोमो–हटिया–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस 18 से 22 अगस्त व 24 अगस्त को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन / प्रारंभ होगी. इस दौरान बोकारो-धनबाद-बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी.

पुनर्निर्धारण :

ट्रेन संख्या-18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस- 24 अगस्त को बक्सर से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी.

नियंत्रण :

ट्रेन संख्या – 12802 (नयी दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 18, 20 व 23 अगस्त को नियमित समय पर चलने पर राजाबेरा–बोकारो खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जायेगी.

मार्ग परिवर्तन :

ट्रेन संख्या-18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस -22. अगस्त को चांडिल- पुरुलिया-कोटशीला-मुरी मार्ग के स्थान पर चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >