Bokaro News : फुसरो नप ने दामोदर नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Bokaro News : स्वच्छता पखवारा के तहत और नमामि गंगे योजना को लेकर फुसरो नगर परिषद की ओर से शनिवार को हिंदुस्तान पुल फुसरो के समीप दामोदर नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया.

Bokaro News : स्वच्छता पखवारा के तहत और नमामि गंगे योजना को लेकर फुसरो नगर परिषद की ओर से शनिवार को हिंदुस्तान पुल फुसरो के समीप दामोदर नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से फुसरो नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, कार्यालय कर्मी व सफाई कर्मी शामिल थे. लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. कार्यपालक पदाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि सर्वप्रथम हम अपने घर तथा आसपास क्षेत्र से स्वच्छता की शुरुआत करें. उसके बाद संकल्प लेते हुए अपने नगर क्षेत्र एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना होगा. उन्होंने नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंके, बल्कि रोजाना आने वाले नप के वाहन में डालें, ताकि फुसरो नगर को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सके. मौके पर नप कर्मी राजीव रंजन कुमार, शंकर राम, देवोजीत कुमार, सफाई कर्मी धीरज राम, छोटू राम, राजू हरि, रवि कुमार, महेश कुमार, संतोष कुमार, जग्गू राम, किशन कुमार, बबलू कुमार, राजेंद्र राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >