बोकारो थर्मल में सीआइएसएफ ने किया दौड़ एवं रैली का आयोजन

बोकारो थर्मल में सीआइएसएफ की ओर से दौड़ एवं रैली का आयोजन किया गया. इसमें जवानों और अधिकारियोंं ने भाग लिया.

राकेश वर्मा, बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल में सीआइएसएफ की ओर से दौड़ एवं रैली का आयोजन किया गया. इसमें जवानों और अधिकारियोंं ने भाग लिया. डिप्टी कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी ने हरी झंडी दिखायी. इसके पूर्व जवानों और अधिकारियोंं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जवान राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने का लक्ष्य निर्धारित करें. दौड़ एवं रैली कैंप से शुरू हुई और रेलवे स्टेशन, बी प्लांट गेट, पावर प्लांट मेन गेट, कथारा ओवर ब्रिज, झारखंड चौक, थाना चौक होकर वापस कैंप पहुंची.

इसमें निरीक्षक फायर अनिल कुमार, प्रशांत कुमार प्रशून, उप निरीक्षक एमके तिवारी, राजेश कुमार साव, सहायक उप निरीक्षक एम फुकन, ओम प्रकाश यादव, सुरेश यादव, प्रधान आरक्षक केसीएस राव, लघुत्तम, आरक्षक इंद्रजीत साहा, एसके गुप्ता, प्रतीक चौधरी, अतुल रामरप, रवि कुमार, रामावतार, विनीत कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे.

Also Read: बोकारो : बीएसएल में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >