Bokaro News : साड़म मे छठ घाट का हुआ लोकार्पण

Bokaro News : डैम किनारे किया गया गंगा आरती का आयोजन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत में डैम किनारे 15वें वित्त आयोग से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन मुखिया शोभा देवी ने शनिवार को किया. उन्होंने कहा कि डैम के किनारे छठ व्रतियों की काफी भीड़ होती है, घाट के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी, उद्घाटन के बाद गंगा आरती का आयोजन किया गया. पुरोहित रामनाथ तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच गंगा आरती की गयी. मौके पर पूर्व उप मुखिया विकास कुमार जैन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजू रजक, राजेश रजक, जलसहिया राधा देवी, सामूली देवी, चांदनी देवी, रिंकी देवी, अंजलि देवी, राजकुमारी देवी, सोनी देवी, प्रियंका देवी, पिंकी देवी, बॉबी देवी, सबिया देवी, सुजाता देवी, नीतू देवी, सोना कुमारी, श्रद्धा कुमारी, दिव्या कुमारी, पल्लवी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >