BOKARO NEWS : राज्य के साथ बेरमो में बदलाव निश्चित है : रवींद्र

BOKARO NEWS : बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडे ने मंगलवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगे.

गांधीनगर. बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडे ने मंगलवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगे. छप्परडीह, खेड़ो, कोचाकुलीह, डहरडीह, करनडीह, करनडीह मंदिर आदि में ग्रामीणों से मिले और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. नुक्कड़ सभाओं में श्री पांडे ने कहा कि जिन वादों के साथ हेमंत सरकार ने पांच वर्ष पूर्व सत्ता संभाली थी, उसे पूरा नहीं किया है. राज्य में अराजकता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है. छात्रों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. राज्य का समुचित विकास डबल इंजन की सरकार से ही संभव है. इस बार राज्य के साथ-साथ बेरमो में बदलाव निश्चित है. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >