डॉ कलाम के पुण्यतिथि पर चंद्रवंशी विकास परिषद ने उन्हें किया याद, उनके कार्यों पर डाला प्रकाश

बोकारो में चंद्रवंशी विकास परिषद ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों को याद किया।

बोकारो: चंद्रवंशी विकास परिषद बोकारो की ओर से चास में सोमवार को देश के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनायी गयी. शुरूआत डॉ कलाम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित से किया गया. गोष्ठी में डॉ कलाम के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया. अध्यक्षता अधिवक्ता अतुल कुमार रवानी ने किया. कहा : डॉ कलाम ने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया.

देश के राष्ट्रपति बनने के बाद शिक्षा, चिकित्सा, छात्रों, किसानों व मजदूरों के कल्याण के दर्जनों कल्याणकारी कार्य किये. डॉ बबीता रानी सिंह और पूर्व प्राचार्य डॉ केपी सिन्हा ने कहा : डॉ कलाम के आदर्श को अपना कर ही देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है. गोष्ठी में अधिवक्ता राजश्री, आनंद कुमार वर्मा, मो. शहबाज अंसारी, जेबा तुरन्नम, दीपक कुमार, आकाश, शक्तिपद गोराई, बीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, मोहन प्रसाद, चुन्नू चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. रंजीत कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >