चंदनकियारी में जिप सदस्य ने किया कई विकास योजनाओं का भूमि पूजन

चंदनकियारी में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी ने 15वें वित्त आयोग के तहत तीन नई विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया, जिसमें सोलर बोरिंग और स्नान घाट शामिल हैं।

चंदनकियारी. जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी ने शनिवार को चंदनकियारी में जिला परिषद बोकारो की ओर से 15वें वित्त आयोग की आबद्ध अनुदान योजना के तहत स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया. इनमें टुमकुटांड़ व गोपीनाथपुर गांव में सोलर डीप बोरिंग तथा भयांबहाल स्थित गुवाई नदी किनारे स्नान घाट की योजनाएं शामिल हैं.

इस अवसर पर सुषमा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जिला परिषद की प्राथमिकता है. क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना प्राथमिकता है. लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण आशातीत विकास नहीं हो पा रहा है. मौके पर रीना देवी, उमेश माहथा, राजीव राय आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >