होटल बंद कर घर लौट रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान; सड़क पर उतरे ग्रामीण

चंदनकियारी के बरमसिया में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है।

चंदनकियारी,बोकारो: बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत चंदनकियारी-पुरुलिया मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात मुक्तापुर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उरांवडीह गांव निवासी स्व. बीरबल उरांव के 27 वर्षीय पुत्र संजय उरांव के रूप में हुई है। संजय मुक्तापुर मोड़ पर होटल चलाता था।

जानकारी के अनुसार, संजय मंगलवार देर रात होटल बंद कर पैदल अपने घर मुक्तापुर जा रहा था। इसी दौरान पुरुलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गयी।

मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-218 जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-218 जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलने पर बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipendra nath thaku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >