इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत

इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत

कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र जीएम यूनिट क्षेत्रीय सर्वेक्षण विभाग में केटेगरी-2 के पद पर कार्यरत मजदूर भगलू महतो (46 वर्ष) की मौत बुधवार की सुबह रांची के सेंफोर्ड अस्पताल में हो गयी. दस दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी. क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में रेफर किया गया था. इसके बाद रांची के ही सेंफोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा था. इधर बुधवार को क्षेत्रीय सर्वेक्षण कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर क्षेत्रीय सर्वेक्षण पदाधिकारी डीके मजूमदार, संजीव कुमार, खुबाली मंडल, विक्की पासवान, तुलिया देवी, अमितेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >