Bokaro News : ढोरी में सीसीएल इंटर एरिया कल्चरल मीट शुरू

Bokaro News : दो दिवसीय सीसीएल इंटर एरिया कल्चरल मीट गुरुवार से ढोरी एरिया के ऑफिसर्स क्लब में शुरू हुआ.

फुसरो, दो दिवसीय सीसीएल इंटर एरिया कल्चरल मीट गुरुवार से ढोरी एरिया के ऑफिसर्स क्लब में शुरू हुआ. उद्घाटन ढोरी के प्रभारी जीएम सह अमलो पीओ राजीव सिंह, एसओपी कुमारी माला सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने किया. प्रभारी जीएम ने कहा कि सीसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने में निरंतर अपना योगदान दे रही है. साथ ही सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है. सीसीएल कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ष कल्चरल मीट का आयोजन किया जाता है. एसओपी ने कहा कि कंपनी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कर्मियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाता है.

कई एरिया के कर्मी ले रहे हैं भाग

आयोजन में मुख्यालय रांची, ढोरी, बीएंडके, कथारा, बरकाकाना, अरगड्डा, हजारीबाग, कुजू, पीपरवार, उत्तरी कर्णपूरा, रामगढ़ आदि एरिया के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भजन, गजल, रवींद्र संगीत, नजरुल, भारतीय शास्त्रीय संगीत, ठुमरी, खयाल, ध्रुपद, तबला वादन, बांसुरी वादन, लाइट सांग, लोकगीत, ह्यूमरस स्किट, गिटार, बेंजो, सिंथेसाइजर आदि में अपनी कला दिखायी. ढोरी की एसओपी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. शुक्रवार को समापन समारोह में सीसीएल मुख्यालय रांची के निदेशक हर्षनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे. निर्णयक की भूमिका में भारतीय संगीत कला अकादमी के सचिव डॉ राकेश रंजन व सीमा गुप्ता हैं. शनिवार को अंकों के आधार पर विजेता, उप विजेता व अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर जीएम ऑपरेशन मनोज कुमार पाठक, पीओ बीएन पांडेय, एसओ सिविल मनोज कुमार शाह, एसओ सेफ्टी आरएन सिंह व भविष्य भारती, एसओ एक्स यूके पासवान, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, पीएन सिंह, शालिनी यादव, प्रेक्षा मिश्रा, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार व संजीत कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुचित्रा मुखर्जी, तौकीर आलम, आस्था सहित यूनियन के जवाहरलाल यादव, आर उनेश, महारूद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, गोवर्धन रविदास, कैलाश ठाकुर, ओम शंकर सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद आदि मौजूद थे. उद्घोषक की भूमिका डीएवी ढोरी की शिवानी कुमारी व अमलो के सहायक प्रबंधक अनिरुद्ध रॉय व उज्जवल पाठक ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >