Bokaro News : होल्डिंग टैक्स के 1.74 करोड़ की वसूली के लिए सीसीएल ढोरी का खाता किया फ्रिज

Bokaro News : बकाया के लिए तीन बार ढोरी एरिया को भेजा था नोटिस

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद ने वर्ष 2024-25 का बकाया होल्डिंग टैक्स की राशि एक करोड़ 74 लाख रुपये की वसूली के लिए ढोरी एरिया का खाता फ्रिज कर दिया है. भारतीय स्टेट बैंक फुसरो बाजार शाखा में ढोरी एरिया के खाता को फ्रिज किया गया है. बकाया टैक्स जमा नहीं किया जाने पर नगर परिषद ने नियम संगत तीन नोटिस पहले ही ढोरी एरिया को भेजा था. इसके बाद परिषद ने गुरुवार को बकाया राशि वसूली के लिए झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 धारा 184 के (ड) के तहत उक्त खाता फ्रिज करा दिया है. विदित हो कि फुसरो नगर परिषद बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए वर्ष 2016 से ढोरी व बीएंडके एरिया का भी खाता फ्रिज करती आ रही है.

कब-कब सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया से आया टैक्स

एरिया वर्ष होल्डिंग टैक्सढोरी 2016-17 व 201718 एक करोड़ 14 लाख 49 हजारढोरी 2018-19 68 लाख 86 हजारढोरी वर्ष 2019-20 67 लाख 58 हजारढोरी 2020-21 75 लाख 12 हजारढोरी 2021-22 68 लाख 66 हजारढोरी 2022-23 एक करोड़ 47 लाखढोरी 2023-24 एक करोड़ 59 लाखढोरी 2024-25 एक करोड़ 74 लाख बकायाबीएंडके 2016-17 व 201718 64 लाख 27 हजारबीएंडके 2018-19 33 लाख 18 हजारबीएंडके 2019-20 34 लाख 35 हजारबीएंडके 2020-21 35 लाख 96 हजारबीएंडके 2021-22 35 लाखबीएंडके 2022-23 91 लाख 88 हजारबीएंडके 2023-24 91 लाख तीन हजारबीएंडके 2024-25 96 लाख 67 हजार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >