Bokaro News : जातीय जनगणना से विकास का मार्ग खुलेगा : जेपी भाई पटेल

Bokaro News : सरना कोड लागू किये जाने की हमेशा से पक्षधर रही है कांग्रेस

Bokaro News : कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के गिरिडीह प्रभारी व पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जातीय जनगणना के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार को राहुल गांधी के आगे झुकना पड़ा. केंद्र सरकार को अंतत: जातीय जनगणना के लिए बाध्य होना पड़ा. जातीय जनगणना से विकास का मार्ग खुलेगा. उन्होंने कहा कि अब झारखंड सरकार को भी जातीय जनगणना करानी चाहिए. श्री पटेल बुधवार को गिरिडीह से लौटने के क्रम में फुसरो में प्रभात खबर से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में सरकार जल्द नगर निकाय चुनाव कराती है तो केंद्र से मिलने वाली राशि मिल सकेगी, जिससे नगर क्षेत्रों का विकास कार्य तेजी से होगा. राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. कहा कि राज्य के आदिवासियों के हित में सरना कोड को भी लागू किया जाना जरूरी है. सरना कोड लागू किये जाने का हमेशा से कांग्रेस पक्षधर रही है. कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भी भाजपा ने वोट बैंक की नजर से देखा. इसे चुनावी माहौल में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे देश के सैनिक युद्ध जितने को अटल थे, तभी अमेरिका के दबाव पर सीज फायर की घोषणा कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >