Bokaro News : बीटीपीएस ने शुरू की रेलवे रैक से छाई की ट्रांसपोर्टिंग

Bokaro News : बीटीपीएस प्रबंधन ने रेलवे रैक से छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू कर दी है.

बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से रेलवे रैक से छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू कर दी गयी है. मंगलवार की रात लगभग एक बजे एक रैक छाई पश्चिम बंगाल के संगरेल स्थित गुडस् यार्ड भेजी गयी. एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, जीएम ऐश मैनेजमेंट सिस्टम राजेश विश्वास, जीएम एचआर एए कुजूर ने हरी झंडी दिखा कर 58 डब्बे वाले रैक का रवाना किया. रेलवे रैक से छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य आरपी इंटरप्राइजेज को दिया गया है.

रोड से भी छाई ढुलाई जारी रहेगी

एचओपी ने बताया कि रोड से भी छाई ढुलाई का कार्य जारी रहेगा. एक रैक से साढ़े तीन से चार हजार एमटी छाई भेजी जायेगी. आरपी इंटरप्राइजेज के सीइओ तपन ने कहा कि वर्तमान में प्रतिमाह 15 रैक छाई भेजी जायेगी. सब ठीक रहा तो आगे बढ़ाया जायेगा. मौके पर डीवीसी के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, आदर्श मधुप, कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां, सूरज कुमार तिवारी सहित कई इंजीनियर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >