सेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, 20 अगस्त तक मौका

बोकारो इस्पात संयंत्र ने मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी है। सदस्य सेल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण आगामी अवधि यानी 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए शुरू कर दिया गया है. मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. सेल प्रबंधन ने सोमवार को इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया है. पहले अंतिम तिथि 10 अगस्त थी.

ऑनलाइन कर सकते हैं योजना का नवीनीकरण

बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है. सदस्य योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पर जाकर कर सकते हैं. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट www.sail.co.in और सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in पर उपलब्ध है.

आयु के अनुसार निर्धारित है प्रीमियम

योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है. 70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह 9,609 रुपये है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए 6,428 रुपये निर्धारित किए गए हैं. 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि 100 रुपये रखी गई है.

लॉगिन के लिए सदस्य अपने एमआईएन को यूजर आईडी और सेवा रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में दर्ज किए गए पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं. आयु के अनुसार निर्धारित प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सदस्यता ग्रहण की जा सकती है.

गैप केस श्रेणी में भी आवेदन का मौका

जो सदस्य पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे गैप केस श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in पर जाकर "Mediclaim → Gap Case Mediclaim Form" भरना होगा. इस श्रेणी में सदस्यता लेने के इच्छुक सदस्य अपनी आयु के अनुसार प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

20 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 06542-240273 पर संपर्क किया जा सकता है. यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल/बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >