Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. बीएसएल के क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह से शामिल हो रहे हैं. शिविर में सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल आदि खेलों में 305 बच्चों ने भाग लिया. फुटबॉल प्रशिक्षण में 65 प्रतिभागी शामिल हुए. क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 104 खिलाड़ियों ने भाग लिया. वहीं, हैंडबॉल प्रशिक्षण में 36, बास्केटबॉल में 52, हॉकी में 22 व वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में 26 बच्चों ने हिस्सा लिया. बास्केटबॉल का प्रशिक्षण स्टील क्लब सेक्टर-3 में, जबकि वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4 में चल रहा है.
Bokaro News : बीएसएल : ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख खेलों की बारीकियां
Bokaro News : बच्चे फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल आदि खेल में ले रहे भाग
